फूलदेई .....
आज फूलदेई लोकपर्व है, यह उत्तराखंड का एक पारंपरिक लोकपर्व है, जो चैत्र मास की संक्रांति अर्थात मार्च के मध्य में बसंत ऋतु के स्वागत में मनाया जाता है.
इस लोकपर्व पर बच्चे सुबह-सुबह घर-घर जाकर घर की दहलीजों पर ताजे फूल जैसे बुरांस और प्योंली के फूल रखते हैं, साथ ही सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बच्चे गाते हैं:
“फूल देई, छम्मा देई,
दैणी द्वार भर भकार,
ये देली सौं बारंबार नमस्कार"
जिसके बदले में बच्चों को गुड़, चावल और मिठाई मिलती है.
इस लोक पर्व का सांस्कृतिक महत्व यह है कि यह त्योहार प्रकृति से प्रेम, नई फसल का स्वागत और भाईचारे का संदेश देता है.
फूलदेई लोकपर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने और नई पीढ़ी को पर्यावरण से जोड़ने का एक माध्यम है.
आप सभी को उत्तराखंड के फूलदेई लोकपर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
आज का दिन मंगलमय हो .