किशोर कुमार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
किशोर कुमार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

किशोर कुमार

चित्र : गूगल से साभार 

किशोर कुमार :  4 अगस्त

हमारे भारतीय सुप्रसिद्ध गायक स्व. श्री किशोर कुमार का आज जन्मदिन है, किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा (MP) में हुआ था. किशोर दा को कौन नहीं जानता उनकी आवाज का जादू आज भी कायम है और युगों युगों तक रहेगा.

किशोर दा हिंदी सिनेमा में अपनी सुरीली आवाज़ ही नहीं अपनी मनमौजी अदाओं के लिये भी जाने जाते हैं, उन्होने अपने जीवनकाल में तरह तरह के बहुत ही सुन्दर गीत गाये हैँ जो आज भी छोटे बड़े सभी की जुबां पर रहते हैं ...

आज उनके जन्मदिवस पर, उनके गाये कुछ पसंदीदा गीत जो मुझे भी बहुत पसन्द है आप भी आनंद लें...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना
छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना
कुछ रीत जगत की ऐसी है, हर एक सुबह की शाम हुई
तू कौन है, तेरा नाम है क्या, सीता भी यहाँ बदनाम हुई
फिर क्यूँ संसार बातों से, भीग गये तेरे नयना
कुछ तो लोग..... (फिल्म : अमरप्रेम)

किशोर कुमार के अन्य सर्वश्रेष्ठ हिट गीत
1. मेरे सपनों की रानी (आराधना)
2. चला जाता हूं (मेरे जीवन साथी)
3. दिलबर मेरे कब तक मुझे (सत्ते पे सत्ता)
4. ओ मेरे दिल के चैन (मेरे जीवन साथी)
5. पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले (जॉनी मेरा नाम)
6. दिये जलते हैं (नमक हराम)
7. ये शाम मस्तानी (कटी पतंग)
8. मेरे मेहबूब कयामत होगी (मिस्टर एक्स इन बॉम्बे)
9. कह दू तुम्हें या चुप रहू (दीवार)
10. एक अजनबी हसीना से (अजनबी)
11. रूप तेरा मस्ताना (आराधना)
12. प्यार दीवाना होता है (कटी पतंग)
13. एक लड़की भीगी भागी सी (चलती का नाम गाड़ी)
14. आने वाला पल जाने वाला है (गोलमाल)
15. ओ हंसिनी (जहरीला इंसान)
16. मेरे सामने वाली खिड़की में (पड़ोसन)
17. नीले नीले अम्बर पर (कलाकार)
18. तेरे जैसा यार कहाँ (याराना)
19. ऐसे ना मुझे तुम देखो (डार्लिंग डार्लिंग)
20. रिम झिम गिरे सावन (मंज़िल)
21. तुम बिन जौन कहा (प्यार का मौसम)
22. अरे दीवानों मुझे पहचानो (डॉन)
23. मेरे नैना सावन भादों (महबूबा)
24. मुसाफिर हूं यारों (परिचय)
25. फूलों के रंग से (प्रेम पुजारी)
26. जिंदगी के सफर में (आप की कसम)
27. ये क्या हुआ (अमर प्रेम)
28. अपनी तो जैसे तैसे (लावारिस)
29. दिल क्या करे (जूली)
30. कोई होता जिसको अपना (मेरे अपने)
31. रुक जाना नहीं तू कहीं हार के (इम्तिहान)
32. चल चल चल मेरे साथी (हाथी मेरे साथी)
33. तेरे बिना जिंदगी से (आंधी)
34. एक चतुर नार (पड़ोसन)
35. रुक जाना ओ जाना (वारंट)
36. आप की आँखों में कुछ (घर)
37. ये जीवन है (पिया का घर)
38. मिलिए ना मिला रे मन का (अभिमान)
39. छूकर मेरे मन को (याराना)
40. कोई हसीना जब रूठ जाती है (शोले)
41. आके सीधी लगी दिल पे (हाफ टिकट)
42. दीवाना लेके आया है (मेरे जीवन साथी)
43. मैं शायर बदनाम (नमन हराम)
44. रात कली एक ख्वाब में (बुद्ध मिल गया)
45. फूलों का तारों का (हरे राम हरे कृष्णा)
46. एक हसीना थी (कर्ज)
47. गाता रहे मेरा दिल (गाइड)
48. तेरे चेहरे में वो जादू है (धर्मात्मा)
49. कांची रे कांची रे (हरे राम हरे कृष्णा)
50. देखा ना हाय रे (बॉम्बे टू गोवा)

किशोर दा आज भी हमारे दिल में बसे हैं, उनको तहे दिल से नमन..

चित्र : गूगल से साभार
gkkidiary.blogspot.com